फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   dilapidated building

जर्जर भवन

Thu, 19 May 2022 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
dilapidated building
मऊ। मानसून को देखते हुए शासन से जारी गाइड लाइन के अनुरूप नगर पालिका ने बीते अप्रैल माह में ही नगर क्षेत्र में मौजूद 66 जर्जर भवनों को चिह्नित तो कर लिया लेकिन भवन स्वामियों को अब तक न तो नोटिस जारी किया गया और न ही कोई कार्रवाई हुई। नगर पालिका का दावा है कि सर्वे रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी गई है। नगर पालिका मऊ के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2022 में मानसून से पूर्व नगर के 42 वार्डों में जर्जर भवनों को चिह्ति करने का सर्वे कार्य कराया जा चुका है। इसके तहत 66 जर्जर भवनों को चिह्नित किया गया है। बताया कि जर्जर भवनों में भीटी में छह, ब्राह्मण टोला में एक, हरिकेशपुरा में एक, बल्लीपुरा में एक, छेेदापुरा में एक, इब्राहिमपुरा में एक भवन है। इसीक्रम में औरंगाबाद में दो, मुंशीपुरा में सात, सहादतपुरा में 14, डोमनपुरा में 6, रामपुर में 6, रघुनाथपुरा में 4 सहित 64 भवन चिह्नित हैं। हालांकि पारदर्शिता के साथ सर्वे किया जाता तो जर्जर भवनों की संख्या में इजाफा हो सकता है। जर्जर भवनों के बाबत भवन स्वामी को अलर्ट करने के लिए नगर पालिका की तरफ से नाटिस जारी किया जाना था लेकिन अब तक कोई कवायद नहीं की गई है। जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते मानसून में जर्जर भवन गिरने से बड़े हादसे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। सर्वे रिपोर्ट तैयार कर जर्जर भवनों को चिहिन्त कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी गई है। -दिनेश कुमार, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed