फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DIG gave instructions for arrest by campaigning against criminals

डीआईजी ने दिए अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी के निर्देश

Wed, 22 Dec 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
DIG gave instructions for arrest by campaigning against criminals
मऊ। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ अखिलेश कुमार ने मुहम्मदाबाद गोहना व शहर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान सर्वप्रथम डीआईजी ने सलामी गार्द में लगे पुलिसकर्मियों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर परिसर की साफ-सफाई, लावारिस वाहनों व मालों का निस्तारण करने के साथ साफ-सफाई को उच्च कोटि का बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने थाना कार्यालय का में रजिस्टरों तथा रिकार्डो का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया। साथ ही मालखाना, बंदीगृह, भोजनालय, आरक्षी आवास, बैरकों, निर्माणाधीन बैरक की गुणवत्ता का निरीक्षण कर सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला हेल्प हेस्क का निरीक्षण करते हुए हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी को प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के नियमित रूप से फीडबैक लेने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण किये जाने के क्रम में पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देशित किया कि सीपीएमएफ तथा अन्य फोर्स के रुकने का पूर्ण सत्यापन करेगें साथ ही चेक लिस्ट के अनुसार सभी सुविधाओं के अनुरूप बिंदु स्पष्ट कर लेंगे। शस्त्रों को जमा कराएं, सभी मतदान केंद्रों के अनुरूप चुनाव को प्रभावित करने वाले लोगों की सूची बनाकर पाबंद करेंगे। शस्त्र अधिनियम एवं आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिला बदर की बीट सूचना अंकित करते हुए इसकी अवधि बढ़ाये। अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध अभियान चला कर प्रभावी कार्रवाई की जाय।अपराधियों के विरूद्ध गुण्डा, गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई करें। अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, सभी क्षेत्राधिकारी, सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed