फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Difference between BJP's policy and intention on reservation in rights and jobs: Pallavi Patel

अधिकार और नौकरियों में आरक्षण पर भाजपा की नीति और नियत में फर्क : पल्लवी पटेल

Sun, 28 Dec 2025 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Difference between BJP's policy and intention on reservation in rights and jobs: Pallavi Patel
अमिला में अपना दल कमेरावादी की जिला समीक्षा बैठक को संबो​धित करतीं पल्लवी पटेल।संवाद
अपना दल कमेरावादी पार्टी की जिला कार्यकर्ता समीक्षा बैठक शनिवार को बाबा थानीदास चिरैयाडॉड़ में हुई। मुख्य अतिथि पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि अधिकार और नौकरियों में आरक्षण पर भाजपा की नीति और नियत में फर्क है।
विज्ञापन

डॉ. पल्लवी पटेल ने अपने विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए उपमुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा और कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत कर रही है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि भाजपा पिछड़े और दलित समाज के वोटों से सत्ता में आई, लेकिन जब सुरक्षा, अधिकार और नौकरियों में आरक्षण की बात आती है तो उसकी नीति और नियत में फर्क साफ नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी पार्टी इन वर्गों की आवाज को पूरी ताकत से बुलंद करेगी। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में पिछड़ा, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज आज भी अपनी पहचान और हिस्सेदारी के लिए संघर्ष कर रहा है।

बैठक में जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सीएल पटेल, राष्ट्रीय महासचिव उदल राजभर, रामसिंगार पटेल, डॉ. रामप्रकाश पटेल, श्रीराम पटेल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed