फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dial 18001805999 Get work on MNREGA

18001805999 डायल करें पाएं मनरेगा पर काम

Sat, 02 Jan 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Dial 18001805999 Get work on MNREGA
मऊ। रोजगार पाने के इच्छुक मनरेगा मजदूर अब हेल्प लाइन नंबर 18001805999 पर फोन करके काम मांग सकते हैं। फोन करने के अधिकतम 15 दिन के अंदर मनरेगा मजदूर को काम देना होगा। काम न दे पाने की स्थिति मेें उसे बेरोजगारी भत्ता देना होगा। अधिकांश मनेरगा मजदूरों को इसकी जानकारी न हो पाने के चलते इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाते हैं।
विज्ञापन

पहले ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्यों में रोजगार दिए जाते रहे हैं। अब तक गांवों में मनरेगा मजदूरों को काम पाने के लिए प्रधान अथवा रोजगार सेवक के पास जाना होता था। प्रधान से काम मांगने पर मजदूरों को रोजगार मिलता था। इसमें कई विसंगतियां होती थीं। मनरेगा मजदूरों के काम मांगने का समुचित रिकार्ड नहीं रखा जा पाता था। मजदूर काम मांगने पर काम न मिलने की शिकायत करते थे।
विज्ञापन

इससे मनरेगा मजदूरों, रोजगार सेवकों और सेक्रेटरियों में विवाद होते रहते थे। अब सरकार ने सभी ब्लाक मुख्यालयों पर हेल्पलाइन नंबर 18001805999 आवंटित कर दिया है। इस टोल फ्री नंबर पर मजदूर को काम मांगने की सुविधा दी गई है। यह हेल्पलाइन नंबर सीधे प्रदेश से जुड़ा है। काम मांगने वाले मजदूर का पूरा विवरण इस पर अंकित किया जाएगा। इसके बाद उस तिथि से 15 दिन के अंदर संबंधित मजदूर को उसके गांव में काम दिया जाएगा। इस अवधि में काम न दे पाने की स्थिति में मजदूर को नियत दर से बेरोजगारी भत्ता भी देना होगा। इस बाबत जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय का कहना है कि ऐसी व्यवस्था की गई है कि मनरेगा मजदूर हेल्प लाइन नंबर 18001805999 से फोन करके काम मांग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed