{"_id":"6c1dd17ca08dd8cb3362c09ac0fe4d69","slug":"dgm-seen-by-station-security-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीएम ने देखी स्टेशन की सुरक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीएम ने देखी स्टेशन की सुरक्षा
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 01 Aug 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन का शनिवार को उपमहाप्रबंधक रेलवे गोरखपुर पीएन राय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने का निर्देश दिया। वहीं, स्टेशन पर अग्निशमन बाल्टी को उचित स्थान पर रखने और उसमें हमेशा पानी और बालू रखने की भी हिदायत दी। उनके निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी मौजूद रहे।
उपमहाप्रबंधक रेलवे गोरखपुर पीएन राय शनिवार की दोपहर 2 बजे कार द्वारा गोरखपुर से मऊ रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के पूर्व रेलवे विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों ने पूरे स्टेशन को चमका कर रख दिया। हर दिन से शनिवार को रेलवे स्टेशन कुछ बदला बदला सा नजर आया।
जिस रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन कुछ न कुछ अव्यवस्थाएं रहती थीं, शनिवार को वह चमकता नजर आया। उपमहाप्रबंधक पीएन राय ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद सबसे पहले स्टेशन स्थित डॉरमेट्री कक्ष का निरीक्षण किए। इसके बाद उन्होंने अधिकारी आवास और यात्री प्रतीक्षालय का भी निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन पर मौजूद दुकानों पर उपलब्ध सामानों को देखा। साथ ही उसकी गुणवत्ता भी देखी। उन्होंने दूकानदारों को निर्देश दिया कि वे हमेशा खाने के सामानों को ढक कर रखें। साथ ताजे सामनों को ही यात्रियों को बेचें। स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाटर कूलर को टोटी खराब होने पर पानी गिरने पर संबधित अधिकारी को तत्काल उसे ठीक कराने का निर्देश दिया। शौचालय को ठीक तरीके से साफ सुथरा रखने की बात कही। उन्होंने स्टेशन पर सफाई व्यवस्था करने के लिए अधिकरियों को निर्देशित किया। साथ ही अग्निशमन बाल्टी को उचित स्थान पर रखने और उसमें हमेशा बालू और पानी रखने की बात कही।