फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Development work will be done in wards including lighting, drain, pavement with crores

Mau News: करोड़ से प्रकाश, नाली, खड़ंजा समेत वार्डाें में होंगे विकास कार्य

Wed, 07 May 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in wards including lighting, drain, pavement with crores
मऊ। नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर में मंगलवार को नगर में प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, नाली निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष जफ़र अहमद की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में सभी सभासदों को अपने क्षेत्र विकास कार्यों का प्रस्ताव देने को कहा गया। जिसके बाद सर्वसम्मति से वित्तीय वर्ष के लिए 35 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के बोर्ड की बैठक में 15 वार्डों में प्रकाश, नाली, खड़ंजा पर चर्चा की गई। साथ ही सभासदों से उनके वार्डों में पेंडिंग कार्यों की सूची मांगी गई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष जफ़र अहमद ने कहा कि नगर के विकास में हर व्यक्ति का योगदान जरूरी है। नगर पंचायत को विकसित बनाने में सभी सभासद सहयोग करेंगे। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी विवेक मिश्रा, चंदन चौबे, राशिद कमाल, प्रमोद सिंह, शाहिद जमाल, अब्दुल्लाह, एहसान अहमद, विरजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed