फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Devdee and Shitala Temple

वनदेवी और शीतला मंदिर में उमड़ेंगे भक्त

Tue, 28 Mar 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Tue, 28 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Devdee and Shitala Temple
नगर क्षेत्र के आजमगढ़ तिराहा स्थित मंदिर पर सजी दूकानें।
नवरात्र की पूर्व संध्या पर भक्तों ने पर्व की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भक्तों में नौ दिन तक पूजा को लेकर जबरदस्त उत्साह है। जिले में इस बार भी खास तौर से वनदेवी धाम और शीतला माता धाम सहित विभिन्न देवी मंदिरों पर बड़ी संख्या में भक्तों के उमड़ने की उम्मीद है।   नवरात्र के मौके पर जिले के प्रमुख मंदिरों में भक्तों का पूरे नौ दिनों तक  तांता लगा रहता है।  नवरात्र के अवसर पर नगर क्षेत्र के शीतलामाता धाम, आजमगढ़ मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर, रोडवेज स्थित दुर्गा मंदिर,  वनदेवी मंदिर, मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर, निधियांव स्थित अष्टभुजी मंदिर सहित जिले के विभिन्न देवी मंदिरों पर बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन



  मंगलवार  को नवरात्र की पूर्वसंध्या पर जहां एक ओर मंदिरों की सफाई और सजावट का कार्य पूर्ण कराया गया। वहीं भक्तों ने नौ दिवसीय इस पूजा की परंपरा को निभाने के लिए तैयारियों को पूरा करने के क्रम में जमकर खरीदारी की। यही वजह था कि नगर क्षेत्र समेत जिले के अन्य बाजारों में स्थित पूजा सामग्रियों की दूकानों पर खरीददारों की भारी भीड़ नजर आई। मंदिरों पर भजन कीर्तन देर शाम से ही शुरू हो गया।
विज्ञापन


उधर रतनपुरा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न देवी मंदिरों को भक्त सजाने में लगाने में लगे रहे।  दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में चल रही नवरात्र की तैयारी पूरी हो गई। नवरात्र के मद्देनजर बाजारों में देर शाम तक चहल पहल रही।  भक्त दुर्गा मंदिरों को सजाने संवारने में जुटे रहे। नगर स्थित जानकी घाट पर मां दुर्गा के मदिंर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। अमिलाः  कस्बा सहित क्षेत्र में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ बुधवार से विधिविधान से शुरू होगा। क़स्बा के कायस्थ  टोला स्थित मां दुर्गा मंदिर,  ठाकुरद्वारा परिसर स्थित मां काली मंदिर की साफ सफाई करने में भक्त लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed