फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dental OPD closure for one and a half years, patients trouble

डेढ़ साल से डेंटल ओपीडी बंद, मरीजों को परेशानी

Fri, 29 Mar 2019 10:39 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Fri, 29 Mar 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Dental OPD closure for one and a half years, patients trouble
dental - फोटो : self
 जिला अस्पताल की डेंटल ओपीडी 18 माह से बंद चल रही है। इसके चलते दूरदराज से आने वाले दंत रोगी बैरंग लौट रहे। कारण डेंटिस्ट का ट्रेनिंग पर जाना और उसके स्थान पर किसी की तैनाती का न होना है। ऐसे में कई मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा। गरीबों की जेब ढीली हो रही। ऐसे में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही मरीजों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

 जिला अस्पताल के दंत विभाग में मरीजों के उपचार के लिए डॉ. सीपी आर्या की तैनाती की गई थी। वहीं दंत तकनीशियन के पद पर विनोद की तैनाती हुई थी। अस्पताल सूत्रों की माने तो बीते डेढ़ साल से ज्यादा समय से डॉ. सीपी आर्या पीजी कोर्स करने के लिए बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन

इसके चलते अस्पताल में आने वाले मरीजों को दंत तकनीशियन द्वारा इलाज किया जा रहा था। लेकिन 6 माह पूर्व वो भी सड़क दुर्घटना में घायल होने के चलते दंत चिकित्सा विभाग केवल सफेद हाथी बनकर रह गया है। जबकि दंत रोगों से जुड़े बीमारी से रोजाना 100 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन उपचार के अभाव में वो निजी अस्पताल या फिर वापस घर लौटने को मजबूर हो रहे हैं। मरीजों की कई शिकायतों के बाद भी अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसका वैकल्पिक उपाय करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है।

दात से संबंधित रोगों के इलाज के लिए दंत विभाग में आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। आधुनिक एक्सरे मशीन भी लगाई गई है। दांतों के इलाज को आधुनिक चिकित्सा पद्धति रूट केनाल करने के लिए भी उपकरण उपलब्ध हैं। दंत रोगियों के इलाज के लिए एक दंत सर्जन और एक दंत तकनीशियन तैनात है।
जहां दुर्घटना में जबड़ा टूटने पर आपरेशन कर जोड़ने की भी सुविधा उपलब्ध है। लेकिन चिकित्सक न होने के चलते यह केवल उपकरण केवल शोपीस बन कर रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed