अस्पताल में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन
हिंयुवा के जिला प्रभारी दिग्विजय राय ने कहा कि एआरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। जिला कार्यवाहक अध्यक्ष डा. मिथिलेश ने कहा कि जिला अस्पताल में चिकित्सक दवा, जांच, एक्सरे आदि सभी कुछ बाहर के ही लिखते हैं। जबकि शासनादेश के तहत किसी भी हाल में दवा बाहर से नहीं लिखी जानी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष बबलू यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विभागों में अविलंब सुुधार नहीं हुआ तो हम लोग दो मई को आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।