{"_id":"6446c9f86d192f31cc07e805","slug":"delhi-team-became-the-winner-by-defeating-mau-in-the-final-mau-news-c-20-1-170556-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: फाइनल में मऊ को हराकर दिल्ली की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: फाइनल में मऊ को हराकर दिल्ली की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के एसहमशाबाद गांव में रविवार की रात्रि को राहुल सरोज मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक राजेंद्र कुमार ने किया। मऊ सहित दिल्ली, रामपुर आदि जनपदों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच दिल्ली और मऊ के बीच खेला गया। इसमें दिल्ली ने मऊ को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। करहां परिक्षेत्र के जानेमाने उदीयमान कबड्डी खिलाड़ी रहे राहुल सरोज की विगत वर्ष गुरादरी पोखरे में डूबने से हो गई थी। उनकी पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को शमशाबाद में हुआ। इसमें विभिन्न राज्यों एवं जनपदों से खिलाड़ियों व उनकी टीमों ने प्रतिभाग किया।
सायंकाल से लेकर सुबह तक चले कई राउंड के खेल का फाइनल मैच मऊ और दिल्ली के बीच खेला गया। जिसमें दिल्ली ने मऊ को हराकर प्रतियोगिता जीत ली। उपविजेता मऊ की टीम रही जबकि। रामपुर की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। करहां जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि पासी ने विजेता टीम एवं खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रमुख रानू सिंह, अम्मान अहमद, राम दरस यादव, महेन्द्र यादव, विक्की वर्मा, अखण्ड सिंह, सदानंद यादव, प्रदीप गौतम, ग्रामप्रधान दरौरा अशफ़ाक अहमद, प्रधान दतौली गौतम कुमार आदि उपस्थित रहे।