फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Delhi Police arrested cyber criminal from Mau in UP

Cyber Crime: दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा यूपी का शातिर बदमाश, खोए हुए अपनों को मिलाने के नाम पर करता था ठगी

Sat, 30 Dec 2023 01:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 30 Dec 2023 01:51 PM IST
सार

बदमाशों ने साइबर ठगी करने का नया तरीका अपनाया है। सोशल मीडिया को जहां लोग खोए हुए अपनों को ढूढ़ंने का जरिया बना रहे वहीं अपराधी इसका लाभ उठाकर पीड़ितों को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आने पर दिल्ली पुलिस ने मऊ के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Delhi Police arrested cyber criminal from Mau in UP
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसी कारणवश अपनों से दूर हुए लोगों को वापस लाने के लिए जिन अभिभावकों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। इन लोगों के इस जागरूकता का फायदा उठाकर जिले के एक युवक ने दिल्ली के नौ सौ से ज्यादा लोगों को खोए अपनों से मिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दे दिया। इस मामले में एक शिकायत पर गत दिनों पहुंची दिल्ली पुलिस ने मऊ के एक युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने लोगों को किया अलर्ट
इस मामले की जानकारी नगर पालिका कम्युनिटी हाल में आयोजित साइबर क्राइम कार्यशाला के दौरान पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने दी। इस दौरान मौजूद लोगों को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दुरुप्रयोग के बड़े और ताजा उदाहरण के तौर पर समझाया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिल्ली की बरारी थाना पुलिस ने एक मामले में मऊ शहर के रहने वाले श्याम सुंदर चौहान को गिरफ्तार किया है। श्याम सुंदर ने सोशल मीडिया के जरिए करीब 904 लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। बताया कि गुमशुदा लोगों की खोज के लिए सोशल मीडिया पर विज्ञापन डाले जाते थे, जिसमें श्याम सुंदर चौहान उस नंबर पर फोन कर जानकारी देने और पता बताने के नाम पर रुपये की मांग कर ठगी करता था। इसी तरह उसने सैकड़ों लोगों को झांसे में ले लिया। 

ठगी का एक मामला दिल्ली की बरारी थाना में दर्ज कराया गया। जिस पर सक्रिय हुई दिल्ली पुलिस ने इस पूरे मामले की जड़ तक पहुंची और कार्रवाई करते हुए मऊ पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद श्याम सुंदर चौहान की गिरफ्तारी की गई। 

क्या कहते हैं अधिकारी
एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि कोई भी अगर फोन पर पैसे के लेनदेन की बात करता है तो उसकी जांच करें। बिना जानकारी के कोई कदम न उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed