फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dead body of minor missing from home found in Pokhri

Mau News: घर से लापता नाबालिग का पोखरी में मिला शव

Wed, 31 Jan 2024 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Dead body of minor missing from home found in Pokhri
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिपाह ग्राम पंचायत में बनी पोखरी में आठ वर्षीय नाबालिग बालिका का शव उतराया हुआ मिला। मृतका की पहचान गांव निवासी के रूप में हुई। बालिका बीते मंगलवार से गायब थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है। साथ ही मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। जानकारी के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के सिपाह बनकरी गांव निवासी राजकुमार चौहान पुत्र रामधनी चौहान की पुत्री सीमा उर्फ लाली अपनी बड़ी बहन निशा के साथ बीते मंगलवार को बकरी चराने गांव से कुछ दूरी पर बगीचे में गई हुई थी। बगीचे के पास एक पोखरी भी है। शाम लगभग चार बजे निशा बकरी के साथ वापस घर आ गई। मगर लाली घर वापस नहीं आई। देर शाम होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की मगर कहीं पता नहीं चला। बुधवार को गांव के कुछ लोगों ने पोखरी में एक शव को उतराया हुआ देखा। थोड़ी ही देर में यह खबर गांव में फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चले कि काफी प्रयास के बाद बेटी के न मिलने पर पीड़ित पिता ने मंगलवार को थाने में अपनी बेटी सीमा उर्फ लाली के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस संबंध में मधुबन थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय का कहना था कि थाना में गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर बालिका की तलाश की जा रही थी। इस बीच आज बालिका का शव पोखरी के पानी में उतराया मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed