मऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय ने मंगलवार को मऊ जंक्शन निरीक्षण किया। इस दौरान करीब एक घंटे तक प्लेटफार्म से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया सहित अन्य जगहों की जांच की। वहीं प्लेटफार्म एक पर फूड स्टॉल के पास गंदगी देखकर डीसीआई को कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण के आखिरी समय में यात्री प्रतीक्षालयों के नए भवनों के निर्माण कार्यों का जायजा लेने और उसके बाद दिशा-निर्देश देने के बाद वह बेल्थरारोड को रवाना हो गए। डीआरएम के निरीक्षण से स्थानीय रेलवे अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही, सुबह से ही अधिकारी खामियों को छुपाने में मेहनत नजर करते आए। मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय विंडो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण के क्रम में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे मऊ जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने प्लेटफार्म पर लगे विभिन्न स्टालों का लाइसेंस और प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट की जांच की। इसके बाद उन्होंने स्टेशन पर स्थित महिला एवं पुरुष प्रतीक्षालयों, वीआईपी वातानुकूलित लाउंज, स्वचालित सीढि़यों, पे एंड यूज शौचालय एवं पैदल पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने पैदल पुल का विस्तार कर सेकेंड इंट्री गेट तक करने का निर्देश देते हुए सर्कुलेटिंग एरिया को फिर से संवारने तथा मऊ से यात्रा करने वाले यात्रियों को यहां आने पर एक बड़े शहर के स्टेशन पर आने का अहसास कराने के लिए स्टेशन के सुदृढ़ीकरण और सुंदरीकरण करने की कार्य योजनाओं पर चर्चा की। इसके पहले मंडल रेल प्रबंधक ने भटनी-मऊ रेल खंड पर पड़ने वाले बेल्थरा रोड स्टेशन पर चल रहे यात्री सुविधा विकास कार्यों का भी निरीक्षण करते हुए स्टेशन के सुंदरीकरण के तहत सर्कुलेटिंग एरिया के सुधार एवं यात्री प्रतीक्षालयों के नए भवनों के निर्माण कार्यों की जांच की।इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) राहुल श्रीवास्तव, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गतिशक्ति) कौशलेश सिंह,उप मुख्य इंजीनियर (गतिशक्ति) आईसी सुभाष, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-1 ऋषि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।