{"_id":"640394f4212222d792084354","slug":"dc-and-bdo-inspected-mnrega-park-built-in-dhilai-ferozepur-mau-news-c-20-1-90231-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: डीसी और बीडीओ ने किया ढिलई फिरोजपुर में निर्मित मनरेगा पार्क का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: डीसी और बीडीओ ने किया ढिलई फिरोजपुर में निर्मित मनरेगा पार्क का निरीक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मधुबन। फतेहपुर मंडाव के ढिलई फिरोजपुर में निर्मित मनरेगा पार्क का शनिवार को डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक व बीडीओ जयेश कुमार सिंह ने अवलोकन किया। अधिकारी द्वय ने कार्यदायी संस्था को परिसर में घास लगाने, सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया।
लखनौर व फूलपुर ग्रामसभा में लगभग 20-20 लाख की लागत से निर्मित हो रहे मनरेगा पार्क का निर्माण कार्य शासन की गाइड लाइन के अनुरूप कराने के निर्देश दिया। निर्मित हुए मनरेगा पार्क में ओपन जिम, योग स्थल, बास्केटबॉल कोर्ट वॉलीबाल कोर्ट इसके अतिरिक्त पेशाब घर, शौचालय, सेल्फी पाइंट, पाथवे, खेल मैदान के चारों तरफ हाई मास्ट लाइट आदि का निर्माण करने की व्यवस्था की गई है।
यह पार्क ग्रामीण युवाओं के प्रतिभा को निखारने के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य लाभ के लिए कारगर साबित हो रहा है। इस संबंध में डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक ने बताया कि ढिलई फिरोजपुर में निर्मित हो रहे मनरेगा पार्क के अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं। बाकी बचे कार्य शीघ्र पूर्ण करा लिए जाएंगे। इसके उपरांत पार्क को जनसामान्य के लिए खोल दिया जाएगा।