फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Damaged car after road accident

खड़े ट्रक में घुसी मारुति, व्यापारी की मौत

Mon, 16 Feb 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 16 Feb 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Damaged car after road accident
थाना हलधरपुर के लखनऊ-बलिया मार्ग पर मझौली गांव के समीप सोमवार की भोर में खड़े ट्रक में पीछे से मारुति घुस गई। हादसे में भदोही के लकड़ी के व्यापारी की मौत हो गई, चालक सहित दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



भदोही जनपद के जग्गापुर गोपीगंज निवासी लकड़ी व्यापारी रजनीश मिश्रा (35) सोमवार को एक साथी एवं चालक के साथ मारुति से बलिया जा रहे थे।


सोमवार की भोर में मारुति मझौली गांव के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में रजनीश मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। चालक दिलशाद एवं दुर्गेश निवासी सईदाबाद इलाहाबाद घायल हो गए।
विज्ञापन



 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी व्यापारी के परिवारीजन को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed