फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Crowds of devotees gathered in the Kalash Yatra organized for Shri Rudrachandi Mahayagya

Mau : श्री रुद्रचंडी महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Sat, 23 Nov 2024 05:33 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 23 Nov 2024 05:33 PM IST
सार

 पुरानी तहसील के सहादतपुर में कलश यात्रा निकाली गई। ये यात्रा ब्रह्मस्थान से होते हुए भीटी तमसा नदी तक पहुंची। यात्रा में शामिल महिलाओं ने पीतांबर वस्त्र धारण किया और सिर पर कलश लेकर चलते हुए भक्ति भाव प्रकट किया।

विज्ञापन
Crowds of devotees gathered in the Kalash Yatra organized for Shri Rudrachandi Mahayagya
महिलाए कलश यात्रा निकालते हुए - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पुरानी तहसील के सहादतपुर नई बस्ती में 23 नवंबर से शुरू हो रहे श्री महायज्ञ व भव्य श्रीराम कथा का आयोजन से पहले शनिवार को 10 बजे कलश व शोभा यात्रा सहादतपुरा नई बस्ती से निकाली गई। कलश यात्रा ब्रह्मस्थान से होते हुए भीटी तमसा नदी तक पहुंची। जहां कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने जल भर कर भीटी से होते हुए सहादतपुरा पहुंची।

विज्ञापन


कलश यात्रा में शामिल महिलाओं पीला वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर चलती रही। वही अनेक पुरुष हाथ में केसरिया झंडा लेकर जय श्री राम का उद्घोष करते हुए चल रहे थे। पूरा माहौल भक्तिमय था।
विज्ञापन


कार्यक्रम के संयोजक विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष रामप्रवेश सिंह ने बताया कि यह श्री रुद्र महायज्ञ 23 नवंबर से 1 दिसंबर तक लगातार चलेगा और 2 दिसंबर को प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक संगीतमय श्री राम कथा भी चल रहा है। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन इसका लाभ उठा रहे है। अपील किया कि इस महायज्ञ में शामिल होकर पुण्य के भागी बने। महायज्ञ में शामिल होना और पुण्य के भागी बने।


कलश यात्रा के दौरान गणेश सिंह, पारसमणि सिंह, विवेक सिंह, विजय बहादुर पाल, तेज बहादुर सिंह, वीर बहादुर सिंह, अभिषेक,अरविंद, धर्मेंद्र सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed