{"_id":"67de884a91cc60c7370fdd05","slug":"crowd-gathered-in-mau-for-funeral-of-chairman-father-haji-bashir-ahmed-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: चेयरमैन के पिता हाजी बशीर अहमद के जनाजे में उमड़ी भीड़, नम आंखों से किया सुपुर्द-ए-खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: चेयरमैन के पिता हाजी बशीर अहमद के जनाजे में उमड़ी भीड़, नम आंखों से किया सुपुर्द-ए-खाक
Sat, 22 Mar 2025 03:22 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 22 Mar 2025 03:22 PM IST
सार
मऊ जिले में चेयरमैन अरशद जमाल के पिता हाजी बशीर अहमद का निधन हो गया। उनके जनाजे में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। नम आंखों से सुपुर्द ए खाक किया गया।
विज्ञापन
जनाजे की नमाज में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरशद जमाल के पिता हाजी बशीर अहमद 97 साल की उम्र में फानी दुनिया से विदा हो गए। उनके निधन की खबर सुनकर शहर के सभी वर्ग के लोग उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचने लगे। शुक्रवार की शाम से रात 10 बजे तक लोगों का तांता लगा रहा। नमाज के बाद उनके पार्थिव शरीर को हजारों लोगों की मौजूदगी में नम आंखों के साथ उनके पैतृक कब्रिस्तान फखरुद्दीनपुरा में 11 बजे रात में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
हाजी बशीर अहमद का निधन शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे हुआ। उनके जनाजे की नमाज 21 मार्च को ही रात 10.15 बजे छितनपुरा स्थित नई ईदगाह के सहन में अदा की गई। हाजी साहब की इच्छा के अनुसार उनके भतीजे मौलाना अंजर साहब ने पढ़ाई।
विज्ञापन
जनाजे की नमाज जन सैलाब उमड़ पड़ा, इतने बड़े सहन में कहीं तिल रखने की जगह नहीं थी। नमाज के बाद उनके पार्थिक शरीर को हजारों लोगों की मौजूदगी में नम आंखों के साथ उनके पैतृक कब्रिस्तान फखरुद्दीनपुरा में रात 11 बजे रात में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार में समाज के हर तबके व्यापारी, बुनकर, सामाजिक, राजनैतिक, शिक्षक, धर्म गुरु, ने भाग लेकर उनको अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार का नेतृत्व हाफिज जकी नक्शबंदी ने किया।