फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Crores of expenses, as the situation prevails

करोड़ांे खर्च, हालात जस के तस

Mon, 17 Dec 2018 10:52 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Mon, 17 Dec 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
Crores of expenses, as the situation prevails
बड़रांव ब्लाक के महमूदपुर पलिया गांव में क्षतिग्रस्त शौचालय का फर्श दिखाता युवक। - फोटो : mau
बड़रांव ब्लाक के सभी 72 गांवों को ओडीफ घोषित किया जा चुका है। स्वच्छता अभियान के तहत बड़रांव ब्लाक के इन गांवों में स्वच्छता के लिए 20 करोड़ 76 हजार रुपये खर्च किए जा चुके हैं। लेकिन इतने सारे रुपये खर्च करने के बाद भी स्थिति पहले जैसी है। गांवों की सड़कों, नहरों के किनारे पर गंदगी दिख रही है। लोग सुबह शाम खुले में शौच जा रहे हैं। ओडीएफ योजना हवाई है। शौचालयों का निर्माण भी जैसे तैसे कराया गया है। कहीं छत नहीं है तो कहीं फर्श ही टूट गए हैं तो कहीं दरवाजे नहीं हैं।
विज्ञापन

 
ब्लाक क्षेत्र के 72 ग्राम पंचायतों में कुल 16673 शौचालय स्वच्छता अभियान के तहत बनवाने के दावे किए गए हैं। इसमें कई ग्राम पंचायतों में गुणवत्ता की धज्जियां उड़ाई गई हैं।यही वजह है कि शौचालय प्रयोग के लायक नहीं हैं। ऐसी बानगी क्षेत्र के पलिया महमूदपुर गांव में देखने को मिली। लाभार्थी रामकिशुन के अनुसार, उनका शौचालय योजना के तहत एक माह पहले संबंधित ग्राम प्रधान ने खुद बनवाया है।
विज्ञापन


मगर, निर्माण के एक सप्ताह बाद ही शौचालय का फर्श टूट गया, वह अब प्रयोग के लायक नहीं है।इसी तरह ब्लाक क्षेत्र के अमिला, चुम्मानार अहिरानी, हेमई पिपरी, भटमीला, करपिया मलिक, हरधौली, च्यूटीडांड़, चंद्रापार, नदवासराय, भिखारीपुर आदि ग्राम पंचायतों में भी ओडीएफ योजना के तहत बने शौचालय गुणवत्ताहीन हैं। एक सच्चाई यह भी है कि अधिकांश लोग शौच के लिए बाहर खुले में ही जाने के आदी हैं। ऐसे में सरकार की गांवों को ओडीएफ करने की योजना अमली जामा नहीं पहन पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed