फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three to 12 years of imprisonment for minors

नाबालिग से दुराचार में तीन को 12 साल की जेल

Wed, 26 Sep 2018 11:03 PM IST
mau
mau Updated Wed, 26 Sep 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three to 12 years of imprisonment for minors
Jail
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश        कोर्ट नंबर एक वीरनायक सिंह ने 15 वर्षीय नाबालिग को बहला फुसलाकर          भगा ले जाने तथा उसके साथ दुराचार करने के मामले में नामजद तीन आरोपियों को दोषी पाते हुए 12 -12 वर्ष के कठोर कारावास की सजा के साथ ही कुल 31-31 हजार रुपये अर्थदंड  निर्धारित किया। अर्थदंड न देने पर तीन-तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। वही अर्थदंड जमा हो जाने पर 50 हजार रूपया बतौर क्षतिपूर्ति  पीड़िता को देने का           आदेश दिया।
विज्ञापन


मामला मधुबन थाना क्षेत्र का है। मामले के अनुसार वादी मुकदमा की 15 वर्षीय बहन  कक्षा 10 वीं की छात्रा थी। वह घर से 30 दिसंबर 2014 को पढ़ने के लिए स्कूल गई वापस न आने पर वादी उसको ढूंढने स्कूल पहुंचा तो पता चला कि आरोपीगण उसे बहला फुसलाकर भगा ले गए हैं। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुराचार किया।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर बाद विवेचना रविंद्र यादव पुत्र जगधारी यादव,  मिथिलेश यादव पुत्र गोपाल यादव तथा  प्रसेनजीत यादव पुत्र घूरा यादव के विरुद्ध आरोप में प्रेषित किया। कोर्ट में अभियोजन की ओर से पैरवी करते हुए एडीजीसी विमल कुमार श्रीवास्तव ने पीड़िता सहित कुल छह गवाहों को पेश कर अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव पक्ष से कहा गया कि उन्हें           झूठा फंसाया गया है। एडीजे ने दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद                आरोपीगण रविंदर यादव, मिथिलेश           यादव और प्रसनजीत यादव को दोषी          पाते हुए पॉक्सो एक्ट में 12-12 वर्ष की कठोर कारावास की सजा के साथ ही         31-31 हजार रुपये का अर्थदंड भी       लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed