फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   thief stela ornament and valuable things

आभूषण सहित कीमती सामानों को ले उड़े चोर

Wed, 15 Jun 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 15 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
thief stela ornament and valuable things
मधुबन थाना क्षेत्र के लकुरा गांव स्थित एक मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
मधुबन थाना क्षेत्र के लकुरा गांव निवासी एक महिला को चाकू से भयभीत कर चोरों ने अंदर रखा दस हजार रुपये नगद और आभूषण चुरा ले गए। चोर दीवाल फांदकर घर में घुसे थे। उनके अंदर घुसने पर हुई आवाज को सुनकर महिला की नींद खुल गई थी। वहीं सूचना देने के बावजूद मौकै पर पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन

  
पीड़ित महिला अर्चना त्रिपाठी पत्नी अमित त्रिपाठी मधुबन थाना क्षेत्र के लकुरा गांव की निवासी हैं, नित्य की भांति मंगलवार की रात वह और परिवार के सदस्य खाना आदि खाकर छत पर सोने चले गए। देर रात कमरे से खटर-पटर की आवाज होने पर अर्चना की नींद खुल गई। वह छत से नीचे आ गई। इस दौरान वह देखी की एक व्यक्ति उसके बाक्स का  ताला तोड़ समान आदि निकाल रहा हैं। इस पर अर्चना ने शोर मचाया। तभी दरवाजे  के पास खड़ा उसका दूसरा साथी चाकू लहरा कर अर्चना को डरा दिया।
विज्ञापन


महिला के  शोर मचाने पर जबतक लोग एकत्र हुए चोर भाग गए।सामानों की तलाशी लेने पर संदूक से 10 हजार रुपये नगद और आभूषण गायब मिला। परेशान हाल में पीड़िता ने 100 नं पर डायल कर पुुलिस को वारदात की सूचना दी। सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बुधवार की सुबह पीड़िता थाने पहुंचकर घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दी। इसमें पीड़िता ने दो लोगों को आरोपित किया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। सीओ मधुबन ने बताया कि पीड़िता के द्वारा दी गई तहरीर पर मामले की जांच की जा रही। मामला सही पाया गया, तो इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed