{"_id":"db43e00471f21a3b166988993061098f","slug":"theft-hindi-news-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता और रिटायर्ड एकाउंटेट के घर चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता और रिटायर्ड एकाउंटेट के घर चोरी
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sat, 16 May 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा ब्रह्मस्थान नईबस्ती में चोरों ने अधिवक्ता और एक रिटायर्ड एकाउंटेंट के घर से लाखों की चोरी की। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। देर शाम को पीड़ितों ने मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी।
नगर क्षेत्र के सहादतपुरा ब्रह्मस्थान नईबस्ती मोहल्ले निवासी रिटयर्ड एकाउंटेंट प्रभुनाथ लाल श्रीवास्तव अपने इलाज के लिए कई दिनों से इलाहाबाद गए हुए हैं। वहीं, उनके पड़ोसी अधिवक्ता हरिश्वर प्रसाद श्रीवास्तव का परिवार भी उनके इलाज के लिए लखनऊ गया हुआ था। शुक्रवार की रात चोरों ने दोनों घरों का ताला तोड़कर चोरी की।
हरिश्वर प्रसाद श्रीवास्तव के घर के करीब पांच आलमारी और कई बक्शों को रंबे की सहायता से तोड़ा। 55 हजार नगदी सहित लाखों के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। वहीं, उनके पड़ोसी प्रभुनाथ लाल श्रीवास्तव के घर से भी चांदी के सात सिक्कों और एक झुमका के अलावा तीन हजार पांच सौ रुपये नगदी ले गए।
विज्ञापन
दोनों घरों में चोरी की जानकारी शनिवार की सुबह तब हुई जब हरिश्वर प्रसाद श्रीवास्तव की पुत्री वंदना लखनऊ से अपने मऊ स्थित आवास पर पहुंची। मेन गेट खुला हुआ पाया। उसने अंदर जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। साभी आलमारी और बक्शे खुले पड़े हुए थे। वंदना ने तत्काल चोरी की जानकारी अपने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को दी।
इसके बाद किसी ने प्रभुनाथ लाल के गेट पर देखा तो अंदर उनका भी ताला टूटा हुआ था। पड़ोसियों की सूचना पर प्रभुनाथ इलाहाबाद से मऊ पहुंचे और अपने घर के कमरों को देखा। चोरी की घटना की जानकारी होने के बाद शहर कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह और सारहू चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे।
फारेंसिक टीम से कई स्थानों के फिंगर प्रिंट भी जुटाए गए। वंदना ने बताया कि शादी के लिए घर में गहने रखे हुए थे। दोनों पीड़ितों से संयुक्त रूप से पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर ली।