फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Seven Kunal ganja recovered, two detainees

सात कुंतल गांजा बरामद, दो बंदी

Fri, 15 Mar 2019 11:49 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Fri, 15 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
Seven Kunal ganja recovered, two detainees
मधुबन पुलिस ने गांजा तस्करों को पकड़ा। - फोटो : mau
मधुबन थाने की पुलिस ने शुक्रवार को एक डीसीएम ट्रक में लादकर दिल्ली ले जाया जा रहा सात कुंतल गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है। पकडे़ गए दोनों तस्कर पैरा मिलिट्री के जवान की वर्दी में थे। दोनों ने असाम के गुवाहाटी से दिल्ली के स्थानांतरण का फर्जी कागजात बनवा रखा था। जिन पेटियों में छिपाकर गांजा ले जाया जा रहा था, उन्हें भी पैरा मिलिट्रीफोर्स के जवानों के उपयोग में लाने वाले सामानों जैसा बनाया गया था। पूछताछ में तस्करों ने पुलिस को बताया कि वे असाम से गांजा लेकर कई शहरों में गांजा की सप्लाई करते हुए दिल्ली तक जाते हैं। वे कैरियर का काम करते हैं। उनका मालिक गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद थाना के मोहन नगर निवासी बिट्टू चौहान उर्फ जसपाल पुत्र इन्द्रपाल है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर मधुबन दोहरीघाट मार्ग पर गोला मोड़ के पास आजमगढ़ की तरफ जा रहे एक ट्रक डीसीएम को रोका गया। ट्रक रुकते ही चालक कूद कर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश ली तो सात कुंतल अवैध गांजा कई सिली पेटियों में रखा बरामद किया गया। पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। उनकी तलाशी लेने पर पुलिस को उनके पास से दो तमंचे मिले। पकड़े गए तस्करों में एक धर्मेंद्र यादव पुत्र स्व. राजेन्द्र गाजियाबाद मोदीनगर 151 का निवासी है, जबकि दूसरा रिंकू यादव पुत्र प्रताप सिंह औरैया के इंडियन आयल चौकी के सामने का निवासी है। पुलिस के अनुसार, फरार वाहन चालक धर्मेन्द्र रावत पुत्र अंश गली नं002 सनी मंदिर के पास करहेड़ा मोहननगर थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद का निवासी है।
विज्ञापन


एसपी सुरेंद्र बहादुर ने बताया कि पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में बताया कि उनका मालिक गाजियाबाद जिले के साबिबाबाद थाने के मोहन नगर निवासी बिट्टू चौहान उर्फ जसपाल पुत्र इन्द्रपाल है। मालिक के निर्देशानुसार गुवाहाटी से दिल्ली जा रहे थे। पुलिस से बचने के लिए पैरा मिलिट्री दस्तावेज और फर्जी स्थानांतरण कागज तैयार कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed