फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Relocation truck crushed young bike riders

ट्रक नेे बाइक सवार युवक को कुचला

Tue, 07 Feb 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Tue, 07 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
 मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां बाजार मिल रोड पर मंगलवार की शाम करीब तीन बजे के करीब बाइक सवार को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया। इससे मुहम्मदाबाद गोहना-चिरैयाकोट मार्ग पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इस पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुुुआ। पुलिस युवक के शव को कब्जे में  लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के माहपुर परवा गांव निवासी संजीव चौहान पुत्र घूरफेकन मंगलवार को दिन में करहां बाजार से अपने गांव वापस लौट रहा था। दोपहर तीन बजे के करीब जब वह करहां बाजार से मिल मोड़ की तरफ घुमा तभी विपरीत दिशा चिरैयाकोट की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के  बाद गिरा युवक का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया।  
विज्ञापन



  संजीव की दर्दनाक मौत की सूचना  मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। युवक की मौत और जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी डा. आरडी पांडेय, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार के आलावा रानीपुर और मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली  पुलिस भी पहुंच गयी। दो घंटे बाद एसडीएम के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। रानीपुर पुलिस ने शव को   कब्जा मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed