फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Prize captive , including five villain

इनामी समेत पांच बदमाश बंदी

Fri, 22 May 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 22 May 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Prize captive , including five villain
चिरैयाकोट और बढुवा गोदाम में सेामवार और मंगलवार को फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्टल और लूट की बाइक बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों में एक 20 हजार का इनामी बदमाश है। पकड़े गए सभी बदमाश धर्मेंद्र सिंह गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


एसपी कार्यालय में शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चिरैयाकोट और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया। रासेपुर गांव के निकट चार बाइक पर सवार आठ लोगों को चिरैयाकोट की ओर जाते देखकर संदेह के आधार पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी की। इस बीच बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन


इस बीच एक बाइक पर बैठक तीन बदमाश भागने में सफल रहे जबकि तीन बाइकों पर बैठे पांच बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों में दीपक सिंह निवासी वीरपुर थाना मेहनगर, अवनीश सिंह निवासी मानपुर, राजन सिंह निवासी खड़गपुर (सभी आजमगढ़ के), अप्पू यादव निवासी भीटी एवं अजय यादव निवासी बस्तीचक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागने वाले आरोपियों में इनामी बदमाश धर्मेंद्र सिंह निवासी खुटहन थाना तरवां, विक्रांत यादव निवासी अब्दोपुर थाना चिरैयाकोट एवं जुगनू सिंह निवासी बांसगांव मेंहनगर, आजमगढ़ हैं। पकड़े गए बदमाशों में दीपक सिंह पर आजमगढ़ और गोरखपुर पुलिस द्वारा 20 हजार का इनाम घोषित है।


उसके पास से एक आटोमेटिक पिस्टल, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस एवं आजमगढ़ से लूटी गई एक बाइक बरामद हुई। अवनीश के पास से 315 बोर का एक तमंचा, अप्पू यादव के पास से 303 बोर का एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए। अन्य दो अभियुक्तों के पास से मिली बाइकों के कागजात नहीं मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed