फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mate beaten

सभासद पुत्र ने मेट को पीटा, अस्पताल में भर्ती

Thu, 19 Mar 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Thu, 19 Mar 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
Mate beaten
शहर कोतवाली क्षेत्र के छित्तनपुरा में नगर पालिका के ठेके पर निर्माण कार्य करा रहे मेट को स्थानीय सभासद पुत्र ने पीट दिया। पुलिस ने मेट की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर सभासद पुत्र को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन



गुरुवार को नगर पालिका क्षेत्र के छित्तनपुरा मोहल्ले में नगर पालिका के ठेकेदार अनिल कुमार श्रीवास्तव के मेट शहर कोतवाली अंतर्गत रघुनाथपुरा निवासी इश्तेयाक अहमद फाखरी नाली निर्माण करा रहा था।
विज्ञापन



 मेट इश्तेयाक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को नाली निर्माण के दौरान बीच वार्ड नंबर 33 छित्तनपुरा के सभासद सादिया खातून के पुत्र खुर्शीद कमाल वहां पहुंचा और कार्य बंद करने की बात कहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



साथ ही धन की मांग करने लगा। ऐसा न करने पर उसने साथियों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। किसी तरह से स्थानीय लोगों ने उसे बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।



पुलिस ने इश्तेयाक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सभासद पुत्र खुर्शीद कमाल को गिरफ्तार किया। घटना के संबध में सभासद पुत्र खुर्शीद कमाल ने बताया कि नाली निर्माण प्रस्तावित इस्टीमेट के विरोध में कराया जा रहा था।


 जिसका उसने विरोध किया, तो इश्तेयाक अहमद फाखरी  और उसके साथी मारपीट  करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed