फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jewelry store theft of millions Breaking

सराफा की दूकान का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी

Fri, 15 Jul 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 15 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Jewelry store theft of millions Breaking
चाोरी
 थाना क्षेत्र के भीमहर चट्टी पर बुुधवार की रात एक सराफा के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी सहित साढ़े चार लाख मूल्य के सामान पर अपना हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मकान मालिक को भोर में हुई तो उसने दुकानदार को सूचना दी। खोजबिन के बाद तिजोरी एक बागीचे में मिली। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन



हलधरपुर थाना क्षेत्र के बिलौझा गांव निवासी राधेश्याम वर्मा पुत्र शिवनरायन की भीमहर चट्टी पर आभूषण की दुकान है। बुधवार को नित्य की भांति राधेश्याम पुत्र शिवनरायन अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। बुधवार की रात ही चोर आए और दुकान के शटर का ताला तोड़कर उसकी दुकान में घुस गए।
विज्ञापन



चोरों ने उसकी आलमारी तोड़कर उसमें रखा पांच हजार नगदी सहित साढ़े चार लाख से अधिक के सोने चांदी का सामान उठा ले गए। चोर तिजोरी को जाते समय पास के ही एक बागीचे में फेंके हुए थे। दुकानदार के अनुसार दुकान में छागल,  बिछाया, पाजेब, पेटी, हाफ पेटी लगभग तीन किलो की चाँदी का सामान था साथ ही सोने का सामन आयरन, अगूंठी, लाकेट, कील, नथूनी  लगभग 150 ग्राम सोने का सामान  था। चोर जाते समय उसकी तिजोरी भी उठा ले गए जिसे बागीचे में कुछ दूर ले जाकर फेंके हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



संभावना जताई जा रही है कि चोर बागीचे में ही ले जाकर तिजोर को तोड़े होंगे।  दुकानदार राधेश्याम वर्मा पिता शिवनरायन गुरूवार की भोर में सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तो शटर खुला देखकर और माल गायब देखकर अवाक रह गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई इस संबंध में दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed