फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   jewelr robbed on the strength of Pistol

तमंचे के बल पर सराफा से लूट

Thu, 29 Jan 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Thu, 29 Jan 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
jewelr robbed on the strength of Pistol
रानीपुर थाना क्षेत्र के काझा बस्ती गांव के निकट लंका मोड़ के पास गुरुवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यवसायी को तमंचा से धमकाकर बाइक, मोबाइल, जेवरात एवं 20 हजार नगदी लूट लिए।
विज्ञापन



सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा सकी।   घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश काझा की तरफ भाग जाना बताए जा  रहे हैं।
विज्ञापन



 रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट गांव निवासी प्रहलाद वर्मा की दूकान सरसेना सचुंई मोड़ पर है। गुरुवार की शाम को वह दूकान बंद करके बाइक से घर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



काझा बस्ती गांव के निकट लंका मोड़ पर बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और उसकी बाइक को ओवरटेक करके उसे तमंचा सटा दिया। तीनों बदमाश मुंह पर गमछा बांधे हुए थे।


इस दौरान बदमाशों ने प्रहलाद की बाइक ले ली साथ ही उसके पास से 20 हजार रुपये, मोबाइल, दो जोड़ी चांदी का झाला, एक अंगूठी, एक सेट टप्स एवं मोबाइल छीन लिए। घटना के बाद प्रहलाद वर्मा काफी देर तक बदहवाश रहा।


 घटना के बाद किसी प्रकार उसने  परिवार के सदस्यों एवं पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ भी सुराग नहीं लग सका।



इस संबंध में थानाध्यक्ष केके पांडेय का कहना है कि घटना के संबंध में छानबीन की जा रही है। बदमाशों के सुराग में पुलिस टीम को लगाया गया है। घटना की तहरीर मिली है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed