फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   frod from farmers account

तीन किसानों के खाते से निकले साढ़े छह लाख

Mon, 15 Dec 2014 11:21 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 15 Dec 2014 11:21 PM IST
विज्ञापन
frod from farmers account
रतनपुरा बाजार स्थित यूनियन बैंक के तीन खाताधारकों के एकाउंट से 6,57,000 रुपये गबन का मामला प्रकाश में आया है। तीनों किसानों ने बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया गया था।
विज्ञापन


 जब वह बैंक में धन निकालने गए तो उनके खाते में पैसा ही नहीं था। किसानों ने इस मामले में बैंक प्रबंधक, कैशियर के अलावा एक संविदा कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



रतनपुरा यूनियन बैंक में बलिया जनपद के शाह मुहम्मदपुर गांव निवासी रामानंद पुत्र इंद्रदेव सिंह एवं भृगुनाथ और जगदीश का किसान क्रेडिट कार्ड बना है।

इस किसान क्रेडिट कार्ड से जरूरत के अनुसार धन की निकासी कर अपनी खेती बाड़ी का कार्य करते हैं। शनिवार को वे बैंक से धन निकालने के लिए गए थे,

जब उन्होंने धन निकालने के लिए कैशियर को फार्म भरकर दिया तो पता चला कि खाते में रुपये ही नहीं है। एक ही दिन तीन किसानों के खाते से धन गायब होने पर सभी सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान पीड़ितों ने बैंक प्रबंधक से जानकारी ली, पता चला कि एटीएम के माध्यम से उनके खाते से कई बार में 6,57,000 रुपये निकाली गए हैं।

जबकि खाताधारकों का कहना है कि उन्होंने धन निकालने के लिए एटीएम का प्रयोग किया ही नहीं । बैंक प्रबंधक द्वारा हाथ खड़ा कर दिए जाने पर इस संबंध में तीनों किसानों ने संयुक्त रूप से हलधरपुर थाने में तहरीर दी।

 रामानंद की तहरीर पर बैंक प्रबंधक, कैशियर सहित एक अन्य संविदा कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मामले की विवेचना के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके के विरुद्ध कार्रवाई  की जाएगी। इस संबंध में बैंक प्रबंधक तरुण कुमार का कहना है कि किसान क्रेडिट बनने का मामला उनके कार्यकाल का नहीं है।


मामले की शिकायत मिली है। इसकी बैंक स्तर से भी जांच कराई जाएगी लेकिन तीनों किसानों का पैसा एटीएम से गायब है। कई बार में किसी के द्वारा तीनों खातों से खरीदारी एवं पैसा निकाला गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed