{"_id":"579f97684f1c1bcc222b9320","slug":"death-of-the-mother-and-child-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टूडेंटस को मिली सौगात
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के भैरोपुर मोड़ के पास चौहान नगर हिराजपट्टी में एक झोलाछाप डाक्टर की क्लीनिक पर प्रसव के लिए आई गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। जच्चा और उसके बच्चे की मौत का कारण परिजनों ने डाक्टर की लापरवाही बताते हुए हंगामा किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही। हालांक देर रात तक पुलिस ने मामले में किसी प्रकार का केस दर्ज नहीं किया।
मधुबन कस्बे के भैरोपुर मोड़ से लगभग एक किलोमीटर उत्तर भैरोपुर सुग्गीचौरी मार्ग पर स्थित चौहान नगर में लगभग छ: माह पूर्व एक नर्सिंग होम खोला गया। मधुबन के बनियाबान निवासी राम प्रकाश ने अपनी पत्नी प्रतिमा (22) को सोमवार की सुबह प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल में भर्ती कराया। भर्ती कराने के बाद डाक्टर ने प्रतिमा का अल्ट्रा साउंड कराने को कहा। राम प्रकाश ने कस्बे में स्थित एक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर जांच कराई।
रिपोर्ट डॉक्टर को सौंप दिया। बताते हैं कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में बच्चा पेट में ही मरने की रिपोर्ट दर्ज थी । लेकिन डॉक्टर ने उसे छिपाए रखा और महिला की नार्मल डिलेवरी करा लेने का आश्वासन देकर घंटों रोके रखा। इस बीच प्रतिमा से किसी परिवारीजन को मिलने नहीं दिया गया। परिवार के लोगों का आरोप है कि प्रतिमा तब तक मर चुकी थी लेकिन डाक्टरों ने उसके बेहोश होने की बात कहकर जल्दी से मऊ ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
आनन फानन में परिवारीजन महिला को लेकर मऊ पहंुचे जहां डॉक्टरों ने काफी देर पहले ही उसे मृत होने की बात कही। इसपर परिवारीजन प्रतिमा का शव देर शाम को अस्पताल पर लेकर पहंुचे। और हंगामा करने लगे। परिवार वाले डॉक्टर पर लापरवाही पूर्ण इलाज करने का आरोप लगा रहे थे।इस बीच गांव के काफी लोग आ गए और क्लीनिक पर जमकर हंगामा काटने लगे। लोग डॉक्टर के विरुद्ध लापरवाही के चलते जच्चा बच्चा की मौत का मुकदमा दर्ज कराने की बात कह रहे थे। वहीं कुछ लोग डाक्टरों के बचाव में समझौता की बात कर रहे थे।
सूचना पाकर मौके पर पहुँचे पुलिस कोतवाल सुरेश कुमार मिश्र ने भींड़ को नियंत्रित करते हुए परिजनों को उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।समाचार लिखने तक पीड़ित पक्ष की ओर पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। कुछ लोग बीच बचाव का रास्ता निकालने के लिए प्रयासरत रहे। इस बावत सीओ मधुबन आनंद कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर पुलिस प्रभावी कार्रवाई करेगी।