फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Attack on Advocates

अधिवक्ता और पत्नी पर लाठी डंडों से हमला

Fri, 05 Jun 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 05 Jun 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Attack on Advocates
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां गांव में अधिवक्ता और उसकी पत्नी को गुरुवार की सुबह कुछ मनबढ़ों ने लाठी ठंडे से हमला कर घायल कर दिया। दहशत फैलाने के लिए मनबढ़ युवकों ने फायरिंग भी की। मामला दो वर्ग विशेष का होने के चलते तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन



 हालांकि मौके पर पहुंची ने पुलिस ने माहौल संभाला, एहतियातन गांव में पीएसी तैनात की गई है। अधिवक्ता पुत्र ने चार लोगों को खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन



मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां निवासी अधिवक्ता राजेंद्र पुत्र कन्हैया पत्नी विद्या देवी के साथ प्रतिदिन की तरह सुबह टहलने के लिए निकले। घर वापस लौटते समय रास्ते में विपक्षियों ने लाठी डंडे से उनपर हमला बोल दिया। अधिवक्ता मौके पर बेहोश हो गए जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए मौके पर फायरिंग भी की। मामला दो वर्ग विशेष से जुड़े होने के चलते तूल पकड़ने लगा। लेकिन सूचना पाकर मौके पर सीओ, कोतवाल मयफोर्स एवं दो प्लाटून पीएसी के साथ पहुंचे। घायल अधिवक्ता और पत्नी पत्नी विद्या को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



 इस संबंध में अधिवक्ता के पुत्र सानंद कन्नौजिया ने बबुआ एवं लल्लू पुत्रगण मुश्ताक, मुस्तकीम, गुड्डू आदि के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। क्षेत्राधिकारी राकेश मिश्र का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed