{"_id":"5c7194edbdec2208b0010879","slug":"81550947565-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों की चपेट में आने से मजदूरऔर वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रकों की चपेट में आने से मजदूरऔर वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलधरपुर/ रतनपुरा। मऊ-बलिया मुख्य मार्ग पर हलधरपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों की मौत हो गई। पहसा बाजार के इटौरा मौड़ चौराहे पर शनिवार को दोपहर बाद एक बेकाबू ट्रक ने 75 वर्षीय रिटायर बैंक कर्मी को कुचल दिया। स्टेट हाइवे पर धर्मागतपुर गांव के पास शुक्रवार की देर शाम को मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे 35 वर्षीय मजदूर को ट्रक ने रौंद दिया। दोनों घटनाओं में घायलों को मौके पर ही मौत हो गई। पहसा में दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। इसे शहर कोतवाली पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई।
पहसा बाजार निवासी अवधेश खरवार काशी गोमती ग्रामीण बैंक से सेवानिवृत्त होने के बाद घर पर रहते थे। शनिवार को वे किसी काम से बाजार में इटौरा मोड़ चौराहे पर आए थे। वहीं सड़क के किनारे खड़े थे कि बलिया की ओर से तेज गति से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इस घटना में अवधेश की मौत मौके पर ही मिल गई। घटना के बाद चालक ट्रक सहित भाग गया लेकिन हलधरपुर थाने की पुलिस ने हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को पकड़ने के लिए शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। बलिया मोड़ के पहले ही पकड़े जाने के भय से चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई। एक अन्य घटना शुक्रवार की देर शाम को मऊ बलिया मुख्य मार्ग पर धर्मागतपुर गांव के पास घटी। थाना क्षेत्र के मेउड़ी गांव का निवासी लक्ष्मण राम (35) पुत्र स्व. मुरारी गुलौरी में चलने वाले एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। वह शुक्रवार की शाम को साइकिल से अपने घर वापस लौट रहा था। धर्मागतपुर गांव के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। मजदूर की मौत मौके पर ही हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। मृतकों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बारजा गिरने से मजदूर घायल
रतनपुुुरा। स्थानीय ब्लाक परिसर में एडीओ पंचायत कार्यालय की मरम्मत कराने के लिए कराए जा रहे काम के दौरान शनिवार को बारजा गिरने से 30 वर्षीय एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। एडीओ पंचायत के कार्यालय की मरम्मत इन दिनों हो रही है। इस दौरान पिंटू राजभर पुत्र दीपन यहां काम कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जंगले के बारजे के नीचे कोई सपोर्ट नहीं लगाया गया था। इसी दौरान बारजा टूटकर नीचे आ गया और नीचे काम कर रहे मजदूर पिंटू के ऊपर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।