फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   विनोद यादव बनकर फेकू सोनकर ने की जमीन रजिस्ट्री

विनोद यादव बनकर फेकू सोनकर ने की जमीन रजिस्ट्री

Mon, 21 May 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
विनोद यादव बनकर फेकू सोनकर ने की जमीन रजिस्ट्री
दोहरीघाट। थाना अंतर्गत बसारथपुर गांव निवासी दीपक राय पुत्र अनिल राय ने फर्जी बैनामे के संबंध में 13 लोगों के खिलाफ दोहरीघाट थाने में नामजद केस दर्ज कराया। मुकदमे के विवेचक विपिन कुमार सिंह के अनुसार विनोद यादव वर्षों से गांव में दिखाई नहीं देते हैं। उनकी 22 बिस्वा जमीन को कुछ साजिश कर्ताओं ने 15 मई को घोसी तहसील में कस्बा निवासी फेंकू सोनकर पुत्र घूरा सोनकर निवासी कस्बा दोहरीघाट विनोद यादव बनकर बैनामा कर दिया। तहरीर के अनुसार अनिल कुमार मद्धेशिया, सुनील मद्धेशिया पुत्र भुनेश्वर, निवासी हेमई,थाना दोहरीघाट, राजेश गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता निवासी पाली थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को बैनामा कर दिया। पुलिस ने दीपक राय की तहरीर पर अनिल कुमार, सुनील, दिग्विजय राय, मनोज राम, लक्ष्मण, राजेन्द्र, गिरजाशंकर, अरुण, फेंकू, प्रमोद,राजेश, कमलदीप, सीजन राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ अनिल कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed