{"_id":"5ae219c74f1c1b5d098b6a30","slug":"81524767175-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के जमीन दुर्गा मुहल्ले में गुरुवार की दोपहर चार बजे कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे को लेकर दो समुदाय के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। इस दौरान एक पक्ष की ओर से की गई फायरिंग से दहशत और अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही फोर्स मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी रानीपुर में भर्ती कराया।
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के वार्ड 13 स्थित जमीन दुर्गा मुहल्ले में कब्रिस्तान है। आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के रैदोपुर निवासी सीमा सिंह पत्नी राजेश सिंह का मकान कब्रिस्तान से लगा है। चिरैयाकोट बाजार निवासी मो. मोबिन से सीमा का विवाद चल रहा है। लंबे समय तक यह मामला कोर्ट में लंबित रहा। बीस वर्ष बाद कोर्ट से सीमा के पक्ष में फैसला हुआ। डेढ़ माह पूर्व हुए कोर्ट के फैसले के बाद सीमा के पति और अन्य ने मकान पर कब्जा कर लिया। बताया जाता है गुरुवार को राजेश सिंह मकान के सटे कबिस्तान की जमीन में बढ़कर पत्थर का खंभा गड़वा रहे थे। इस बात की जानकारी होने पर चिरैयाकोट के महतवाना मुहल्ला निवासी सरफराज, सलीम पुत्रगण स्व.सरमद खां ने विरोध किया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी और डंडे से हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष से राजेश सिंह 55 पुत्र बृजनाथ सिंह, प्रतीक सिंह, अंकुर सिंह तथा दूसरे पक्ष से सरफराज खां 50 , सलीम खां 35 घायल हुए। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान होने पर एक पक्ष ने पिस्तौल से ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी। जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस के पहुंचने से लोग हट बढ़ गए। दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने ऐसी किसी घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई। कहा यदि ऐसी वारदात हुई है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट
पुलिस ने की होती कार्रवाई तो नहीं होती घटना
चिरैयाकोट। थाने के जमीन दुर्गा मुहल्ले में गुरुवार की शाम को हुई घटना में यदि पुलिस पहले से सतर्क रही होती तो यह घटना नहीं घटती। बताते चले महतनवा मुहल्ला निवासी महताब शेख पुत्र अख्तर ने बीते 12 अप्रैल को पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें महताब ने राजेश सिंह के साथ उनके ससुर ओंमकार सिंह पर कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस प्रार्थना पत्र पर कोई अमल नहीं किया। जिसके चलते गुरुवार को बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया।