{"_id":"6b07160a49357dd9810007e0","slug":"one-accused-arrested-in-buffalo-theft-case-juvenile-taken-into-protective-custody-banda-news-c-212-1-bnd1020-155219-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: भैंस चोरी में एक आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी संरक्षण में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: भैंस चोरी में एक आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी संरक्षण में लिया
विज्ञापन
बांदा। पैलानी थाना पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की दो भैंस, 11,500 रुपये नकद, एक एंड्रॉइड फोन और वारदात में इस्तेमाल पिकअप बरामद किया।
पुलिस के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के साड़ी गांव निवासी संगीता ने 24 नवंबर को सूचना दी थी कि 23 नवंबर की रात उनके घर के बाहर बंधी दो भैंस चोरी हो गई हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की थीं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 24 नवंबर की देर रात खैरई गांव से मधुसूदन निवासी नया डेरा, खप्टिहा कलां को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया।
पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपियों ने अन्य स्थानों पर भी पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं। उनके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। एएसपी शिवराज ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कुछ अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।