फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नौ बाइक सहित तीन बाइक चोर गिरफ्तार

नौ बाइक सहित तीन बाइक चोर गिरफ्तार

Sun, 07 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
नौ बाइक सहित तीन बाइक चोर गिरफ्तार
मऊ। शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को भीटी चौराहे से बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस ने चोरी की नौ बाइक को भी बरामद किया। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सीओ नगर राजकुमार ने कोतवाली परिसर में प्रेसवार्ता का आयोजन कर मामले का खुलासा किया। सीओ ने बताया कि कोतवाली प्रभारी सुरेश मिश्र और स्वाट टीम के प्रयास से पुलिस को यह सफलता मिली। उन्होंने बताया कि चलाए गए अभियान के तहत शनिवार की भोर में कोतवाली प्रभारी और स्वाट टीम ने भीटी में वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो बाइकों पर सवार युवक पुलिस के रोके जाने पर भागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर बदमाशों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद होने पर पुलिस ने उन्हें कोतवाली ले गई। पूछताछ के दौरान पता चला कि चोरों के पास से बरामद बाइक चोरी की है। साथ ही वो बाइक चोरी कर उसे बेचने का काम करते हैं। इस दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने ख्वाजाजहांपुर मुहल्ले से चोरी की सात और बाइक को बरामद किया। सीओ नगर ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में योगेश सिंह पुत्र स्व. लालबहादुर सिंह हलधरपुर थाने के जमीन बेरुकी गांव का, रामबली पुत्र मरछू राम तथा रामप्रकाश कौशल पुत्र शिवाजी राम बलिया जिले के सिकंदर थाने के बरवा चड़वा गांव के निवासी हैं। सीओ के अनुसार बरामद बाइक में अधिकांश जिले के पहसा, इंदारा और परदहां क्षेत्र से चुराई गई है। जिसे ये दस हजार रुपये में बेचने का काम करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed