फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बच्चों के विवाद को लेकर बड़ों में मारपीट

बच्चों के विवाद को लेकर बड़ों में मारपीट

Sun, 09 Sep 2018 11:30 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद को लेकर बड़ों में मारपीट
मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी ग्राम पंचायत के धूस का पुरवा गांव में रविवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे शिक्षक दिवस के दिन हुए बच्चों के विवाद को लेकर बड़े लोग आमने-सामने हो गए। इस दौरान कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक जा पहुंचा। लाठी डंडे के हुए प्रयोग में दोनों पक्षों के तीन महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। मारपीट की जानकारी पाकर दुबारी पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए निकट के अस्पताल में पहुंचाया। इस संबंध में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन

धूस का पुरवा निवासी दलित बस्ती के चार लड़के अपने घर जा रहे थे। इन लड़कों से चार दिन पूर्व एक स्कूल में अंबेडकर के पोस्टर को फाड़ने को लेकर कुछ लड़कों ने कहासुनी करनी शुरू कर दी। इसी दौरान दोनों पक्षों के लड़कों में विवाद बढ़ गया। शोर शराबा सुनकर दोनों पक्षों के लोग जुट गए और विवाद समाप्त करने की बजाए दोनों ओर से लोग तैसे में आ गए। इसके बाद तो लाठी डंडों का प्रयोग होने लगा। कुछ ही देर में जमकर हुई मारपीट में कई लोग लहूलुहान हो गए। इस मारपीट में एक पक्ष के प्रवीण चौहान (16) पुत्र पारस घायल हो गया। जबकि दूसरे पक्ष के राम नरेश (16) पुत्र महेकंद्र राम, शिवकुमार ( 16) पुत्र विदेशी राम, राजकुमार (17) और धनंजय (16) पुत्र गण हरिलाल, ज्योति (50) पत्नी नरेश, ऊषा (45) पत्नी विरेंद्र राम, मालती (40) पत्नी राजाराम घायल हो गए। इनमें राम नरेश और शिवकुमार की हालत गंभीर बताई जाती है। समाचार लिखे जाने तक घायलों का प्राथमिक उपचार चल रहा था। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भेजने की तैयार चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed