फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बोलेरो सवारअंतर प्रांतीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

बोलेरो सवारअंतर प्रांतीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

Mon, 21 May 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
बोलेरो सवारअंतर प्रांतीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
मऊ। सरायलखंसी थाने के साथ स्वाट टीम ने शनिवार की रात चेकिंग के दौरान हथिनी तिराहे से बोलोरो वाहन सवार पांच गांजा तस्करों को दबोचा। पुलिस की मानें तो आरोपी हाथ देने पर वाहन रोकने की बजाय लेकर भागने लगें। इस दौरान पीछा करके उन्हे दबोचा गया। तलाशी के दौरान वाहन से 93 किलो गांजा बरामद होने पर आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया।

सीओ नगर राजकुमार ने बताया कि शनिवार की रात सरायलखंसी थाने की पुलिस के साथ स्वाट टीम संयुक्तरुप से वाहन चेकिंग कर रही थी। हथिनी गांव के तिराहे पर पुलिस टीम मौजूद थी, तभी मुखबिर के जरिए सूचना मिली को बोलेरो सवार गांजा तस्कर गुजरने वाले है। इस दौरान पुलिस सजग हो गई। तभी वहां पहुंची बोलेरों को पुलिस टीम ने रोका। हाथ देने पर चालक गाड़ी रोकने की बजाय लेकर भागने लगा। इस पर पुलिस बल ने उनका पीछा कर लिया। साथ ही घेरकर दबोचा। वाहन से 93 किलो गांजा बरामद होने पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गांजा के साथ पकड़े गए आरोपियों में मुकेश कुमार पुत्र स्व. जगत नारायण प्रसाद, मनजीत कुमार पुत्र नवल किशोर बिहार राज्य के भोजपुर जिले के टाऊनआरा थाने के शिवगंज शीतलटोला के निवासी है। इसीक्रम में अश्वनी कुमार पुत्र रामेश्वर प्रसाद बिहार राज्य के मधेपुर जिले के गवालपारा थाने के बेथरा गांव के निवासी, विजय शर्मा पुत्र रामकरन शर्मा आगारा जिले के बाहा थाने के चैरगांहार गांव का, अजित कुमार सिंह पुत्र गंगा सागर सिंह बिहार राज्य के बक्सर जिले के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बिहार से गांजा लाकर मऊ, आजमगढ़ और गोरखपुर में सप्लाई देने के लिए जा रहें थे। पुलिस का दावा है कि बरामद बोलेरो पर आरोपियों ने फर्जी नंबर प्लेट लगाया था। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका एनडीपीएस एक्ट में चालान करने के साथ वाहन को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed