फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   संदिग्ध हाल में जलने से महिला की मौत

संदिग्ध हाल में जलने से महिला की मौत

Sat, 24 Mar 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में जलने से महिला की मौत
सिपाह इब्राहिमाबाद। मधुबन थाना क्षेत्र के मीरपुर ग्रामपंचायत के चांदपुर बलुआ पुरवे में शनिवार की सुबह एक महिला संदिग्ध हाल में जलने से मर गई। परिवार वालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।गांव वालों के अनुसार गांव निवासी रामप्रवेश राजभर की पत्नी माधुरी कमरे से सुबह तेज धुंआ निकलता दिखा। धुँआ निकलता देखकर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर माधुरी (38)आग की लपटों में घिरी हुई थी। लोगों ने माधुरी के कपड़ों की आग बुझाया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से जल चुकी थी।परिजनों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया और प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मधुबन ले गए। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति नाजुक देख जिलाअस्पताल के लिए रेफर कर दिया।अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही माधुरी की मौत हो गई। परिजनों ने शव को घर लाकर पंचनामा बनाकर अंतिम संस्कार कर दिया।मृतका के पति रामप्रवेश के अनुसार वह पत्नी और तीन बच्चों के साथ अपने भाइयों से अलग रह रहा था और किसी तरह का कोई विवाद भी नही था। माधुरी ने ऐसा कदम क्यों उठाया यह किसी की समझ में नहीं आ रहा था। अचानक हुई इस घटना से परिजन और माधुरी के मायके वाले भी हैरान हैं।अंतिम संस्कार के समय राम प्रवेश के परिजनों के साथ मृतका के मायके वाले भी मौजूद थे।परिवार वालों के अनुसार माधुरी ने पूर्व में भी आत्महत्या करने का प्रयास किया था। लेकिन उसे बचा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed