फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Post-mortems conducted on the five accident victims; bodies handed over to their families.

Sonipat News: हादसे में मृत पांच लोगों का हुआ पोस्टमार्टम, शव परिजनों को सौंपे

Fri, 04 Sep 2026 05:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 04 Sep 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
Post-mortems conducted on the five accident victims; bodies handed over to their families.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर वीरवार अलसुबह हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई थी। शुक्रवार को सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। चार शवों का पोस्टमार्टम सोनीपत के सिविल अस्पताल में हुआ, जबकि एक का पीजीआई में। शव स्वजनों को सौंप दिए गए।
खरखौदा पुलिस ने सुबह करीब सात बजे ही चिकित्सकों को बुलाकर प्रक्रिया शुरू कराई थी। इससे स्वजनों को अधिक इंतजार नहीं करना पड़ा। शव मिलने के बाद स्वजन उन्हें अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव बडेपुरा और सुजनी लेकर रवाना हुए। हादसे में घायल हुए सात लोगों का पीजीआई, रोहतक में उपचार चल रहा था। चिकित्सकों ने उनकी हालत में सुधार के बाद छुट्टी दे दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे गोपालपुर गांव की सीमा के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर यह दुर्घटना हुई। एक खड़े ट्रक से ईको कार की जोरदार टक्कर हो गई थी। ईको कार में 12 लोग सवार थे, जो उत्तर प्रदेश के पीलीभीत क्षेत्र से झज्जर मजदूरी के लिए जा रहे थे। मृतकों में ईको चालक मोहम्मद आरिफ सहित सुशील, अग्रवाल वर्मा, रामनरेश और नेवाराम शामिल हैं। खरखौदा थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि महेंद्रपाल की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों और ट्रक चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed