फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   महिला जिला अस्पताल में आपस में भिड़े महिला- पुरूष स्वीपर

महिला जिला अस्पताल में आपस में भिड़े महिला- पुरूष स्वीपर

Wed, 26 Dec 2018 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
महिला जिला अस्पताल में आपस में भिड़े महिला- पुरूष स्वीपर
कोतवाली क्षेत्र के बालनिकेतन तिराहा स्थित महिला जिला अस्पताल में तैनात पुरुष स्वीपर और संविदा पर तैनात एक महिला कर्मचारी आपसी विवाद को लेकर एक दूसरे से भिड़ गए। जहां बात बढ़ने पर पुरुष कर्मचारी ने महिला की जमकर पिटाई लगा दी। अस्पताल में अचानक हुए इस विवाद से मरीजों के बीच भगदड़ की स्थिति बन गई। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस स्वीपर को अपने साथ कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर 12 बजे के करीब महिला जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ थी। इसी बीच स्वीपर हसन और संविदा सफाई कर्मचारी महिला के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। दोनों कर्मचारियों में विवाद बढ़ने पर स्वीपर ने महिला की जमकर पिटाई लगा दी। इससे महिला कर्मचारी के हाथ में गंभीर चोटें आई। उधर, वहीं कुछ उपस्थित लोगों द्वारा महिला कर्मचारी द्वारा पहले मारपीट की बात कही गई। उधर मारपीट की सूचना पर महिला कर्मचारी के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने विवाद की सूचना 100 डायल को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्वीपर को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। आरोपी स्वीपर पर अस्पताल कर्मचारियों से विवाद करने के मामले में पुलिस पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed