फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   यात्री को मारपीटकर बदमाशों ने छीना 16 हजार

यात्री को मारपीटकर बदमाशों ने छीना 16 हजार

Sat, 18 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
यात्री को मारपीटकर बदमाशों ने छीना 16 हजार
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बडागांव के पास शुक्रवार की रात दिल्ली से आ रहे एक यात्री को मारपीट कर उसके साथी ने घायल कर दिया। साथ ही उसके पास मौजूद 16 हजार रुपया छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें पीड़ित ने अपने साथी को आरोपित किया। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं थी।
विज्ञापन

लूट का शकिार रामबदन राजभर सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी पलटन राजभर का पुत्र है। वह पंद्रह दिन पहले अपने भाई अखिलेश से मिलने के लिए दिल्ली गया था। वह शुक्रवार की शाम को कैफियत एक्सप्रेस से आजमगढ़ आया। पीड़ित के अनुसार वहां से वह बड़ागांव चट्टी पर पहुंचा। वहां उसकी मुलाकात उसके दोस्त से हुई। दोस्त ने रामबदन को अपने साथ मतलुबपुर चट्टी पर ले गया, और रामबदन को बैठकर शराब पिलाया और बडा़गांव के पास लाकर रात में आठ बजे के करीब रामबदन के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान आरोपी उसके बैग में रखे 16 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया। पीड़ित ने घटना के बाबद थाने में अपने दोस्त के विरूद्ध तहरीर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed