{"_id":"5b9aa09d867a5501332a5af7","slug":"51536860317-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की डिक्की तोड़ उचक्कों ने 45 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की डिक्की तोड़ उचक्कों ने 45 हजार उड़ाए
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। कोतवाली के स्टेशन रोड के पास गुरुवार को दिन में मोटरसाइकिल की डिकी तोड़ कर उसमें रखे 45हजार रुपये उचक्कों ने चुरा लिया। इसको लेकर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दिया है। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
घोसी कोतवाली के सुल्तानपुर निवासी नईमुद्दीन उर्फ राजू पुत्र रजी अहमद कतर में नौकरी करते है। तीन माह पूर्व वे घर आये तब से यहीं पर हकर मकान बनवा रहे हैं। गुरुवार को वह घोसी नगर स्थित यूनियन बैंक शाखा जाकर अपने खाता से 45हजार रुपये निकाल कर अपने मोटरसाइकिल की डिकी में रख कर कपड़ा खरीदने चले गए। कुछ देर बाद जब वे बाहर आये तो देखा कि डिकी का ताला टूटा हुआ है और सारे रुपये गायब हैं। नईमुद्दीन ने की सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने पूरब पटरी स्थित सोनार की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो पाया कि एक युवक डिक्की का ताला तोड़ कर रुपया निकाल रहा है और थोड़ी दूर बाइक पर खड़े एक युवक के साथ मऊ की तरफ फरार हो गया। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। सीओ अनिल कुुमार ने घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई।