{"_id":"5b32882d4f1c1bf67a8b74e6","slug":"51530038317-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवकों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत युवकों ने किया हंगामा
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ग्राम पंचायत माफी लाड़नपुर में सोमवार की रात आई बारात में कार खड़ी करने को लेकर बारातियों का बगल के घिचौरा चौहान बस्ती निवासी कुछ युवकों से विवाद हो गया। इसके बाद रात 12 बजे नशे में धुत बस्ती के कुछ युवाओं ने बारातियों पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें छह बाराती घायल हो गए। इस दौरान बारातियों ने ईंट पत्थर भी चलाए। साथ ही एक बाराती ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बंदूक के साथ चौहान बस्ती से एक युवक को को हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में विवाह संपन्न हुआ। हालांकि किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है।
कोपागंज थाना क्षेत्र के माफी गांव निवासी स्व. दिनेश तिवारी की पुत्री रिंकी की शादी, बड़ा अदरी गांव निवासी जय प्रकाश तिवारी के पुत्र अभिषेक से तय थी। सोमवार की रात बारात कन्या पक्ष के दरवाजे पर पहुंची। यहां द्वारपूजा के दौरान कुछ बारातियों की गाड़ियां रास्ते में इधर उधर खड़ी थीं । इधर रास्ते से दो पहिया वाहन से गुजर रहे घिंचौरा चौहान बस्ती के युवकों ने इसका विरोध किया तो बारातियों से विवाद होने लगा। रात लगभग 12 बजे जैसे ही जयमाल हुआ वैसे ही पुन: नशे में धुत घिचौरा चौहानबस्ती के काफी युवक लाठी डंडे लेकर बारातियों पर टूट पड़े। इस मारपीट में बारातियों की ओर से दुर्गेश तिवारी, अश्विनी तिवारी, अनिल यादव, अभिषेक तिवारी , सोनू, शिवेंद्र त्रिपाठी घायल हो गये। कोतवाल आर के द्विवेदी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सीएचसी कोपागंज भेजवाया। वहां डॉक्टरों ने अश्विनी व सोनू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में सीओ घोसी अनिल कुमार का कहना है कि किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस फायरिंग करने और लाइसेंसी बंदूक छीने जाने की घटना की जांच कर रही है।