फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   हत्यारोपी की मांग पर लगाया जाम

हत्यारोपी की मांग पर लगाया जाम

Sun, 24 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी की मांग पर लगाया जाम
वलीदपुर। आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ओझौली पुल के पास हत्या कर फेंकी मिली वृद्घ की लाश को सड़क पर रखकर परिवार के सदस्यों ने मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भातकोल मोड़ पर शनिवार की शाम छह बजे जाम लगा दिया। इस दौरान हत्यारोपियों की गिरफ्तारी तथा आर्थिक सहायता देने की मांग की गई। सीओ मुहम्मदाबाद गोहना आलोक कुुमार जायसवाल के कार्रवाई का आश्वासन देने पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

मृत रघुनाथ भारद्वाज 64 मुहम्माबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र कें बंदीघाट गांव का निवासी है। वह बुधवार की शाम संदिग्धहाल में घर से लापता हुआ। शनिवार को उसकी लाश आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ओझौली पुल के पास मिली। उसकी हत्या गला रेतकर की गई। शनिवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाने की पुलिस ने जब वृद्घ के शव को उसके परिवारीजन को सौंपा तो वह शव को लेकर भातकोल मोड़ पर पहुंचे। सड़क जाम कर दिया। परिवार के सदस्य हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग पर अड़े रहे। बाद में सीओ ने आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। मृत रघुनाथ के चार संतानों में तीन पुत्र और एक पुत्री है। इसमें सबसे बड़ा बिरजू और उससे छोटा सरजू दोनों दुबई रहते है, तीसरे नंबर का बेटा सुरजू सफाईकर्मचारी है। बेटी की शादी हो चुकी है, वह अपने घर रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed