{"_id":"5a6cc7444f1c1ba1268b6aee","slug":"51517078340-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के औसतपुर गांव में छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस के सामने आरोपी पक्ष की महिलाओं ने हंगामा किया। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाकर सड़क पर लेट गई। इस दौरान पुलिस जब दूसरे पक्ष के लोगों को भी हिरासत में ली तो आधा घंटा बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान महिलाएं शांत होकर घर लौट गई।
चिरैयाकोट थाने के औसतपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी, इसमें पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार की शाम उसकी 20 वर्षीया पुत्री अपने घर में खाना बना रही थी। इसी बीच उसके घर में पड़ोस का एक युवक घुसकर छेड़खानी करने लगा। युवती के शोर मचाने पर कुछ लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ उसकी जमकर पिटाई किए। इस संबंध में युवती के पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। इसक्रम में शनिवार को पुलिस गांव में पहुंची और आरोपी पक्ष के चार लोगों को पकड़ी। इस पर पकड़े गए आरोपियों के घर की महिलाएं पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर विरोध स्वरुप सड़क पर लेट कर विरोध प्रदर्शन करने लगी। महिलाओं आरोप था कि पुलिस एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है। महिलाओं ने कहा कि तहरीर देने वाले के पक्ष के लोगों ने भी उनके घर की एक युवती के संग छेड़खानी किया है। इसकी लिखित शिकायत की गई, लेकिन पुलिस एक पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई कर रही। थानाध्यक्ष चिरैयाकोट ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दिया। क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना अनिल कुमार थानाध्यक्ष रानीपुर को लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस दूसरे पक्ष से तीन लोगों को जब हिरासत में ली तब विरोध प्रदर्शन में उतरी महिलाएं शांत हुई। पुलिस इस मामले में दोनों पक्ष के सात लोगों को थाने ले गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीरों के आधार पर दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार कहना है कि तहरीरों के आधार मुकदमा दर्ज किया गया है। लेकिन कार्रवाई जांच करने के बाद की जाएगी।