{"_id":"5bccad86bdec22698a46ffff","slug":"41540140422-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंट की दुकान पर मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंट की दुकान पर मारपीट, तीन घायल
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलधरपुर(मऊ)। थाना क्षेत्र के सेमराजपुर चट्टी पर स्थित टेंट हाउस पर मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया। नौ मनबढ़ों ने शुक्रवार की रात टेंट हाउस पर धावा बोल दिया। मनबढ़ों ने टेंट हाउस मालिक और दो कर्मचारियों को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में टेंट हाउस के स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार की शाम को नौ आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के सेमराजपुर गांव निवासी प्रमोद सिंह की बिलौंझा भीमपुरा मार्ग पर टेंट हाउस की दुकान है। टेंट हाउस स्वामी प्रमोद से बाइक सवार दो युवकों के बीच शुक्रवार को कुछ सामान रखने को लेकर कहासुनी हो गई। शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे उन्हीं युवकों के साथ बाइकों से नौ युवकों ने टेंट हाउस पर धावा बोल दिया। मनबढ़ों ने टेंट हाउस स्वामी प्रमोद सिंह और उसके दो कर्मचारियों बेंचू और पिंटू को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को आननफानन में सीएचसी रतनपुरा में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इनमें बेंचू को धारदार हथियार से चोट लगी बताई जाती है। इस संबंध में टेंट हाउस के संचालक प्रमोद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विक्रमा, सिक्रमा, नंदू, चंदू पुत्र गण दुखंती, सोनू, मोनू पुुत्र गण सिक्रमा, प्रेमचंद पुत्र विक्रमा और दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस बाबत एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।