{"_id":"5b3fb7184f1c1bc6248b4e97","slug":"41530902296-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को ओवरटेक छीने 10 हजार रुपए, मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार को ओवरटेक छीने 10 हजार रुपए, मोबाइल
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। थाना क्षेत्र के भातकोल मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने रिश्तेदारी जा रहे युवक से दस हजार रुपये और मोबाइल छीनकर भागने का प्रयास किए। हालांकि युवक के शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। अपने को घिरते देख बदमाश बाइक को छोड़कर फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बाइक को जब्त करने के साथ फरियादी द्वारा दी गई तहरीर पर जांच पड़ताल में जुट गई।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के कारीसाथ गांव निवासी कामरान ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को अपनी बाइक से कोपागंज थाना क्षेत्र के जुम्मनपुरा गांव में रहने वाली बुआ के घर रुपये देने जा रहा था। पीड़ित के अनुसार जैसे ही उसकी बाइक भातकोल मोड़ पहुंची तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमा्श वहां पहुंचे और ओवरटेक कर युवक को रोक लिए। युवक के रुकने पर बदमाशों ने उसके पास मौजूद 10 हजार रुपया और मोबाइल छीन लिया। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दिया। साथ ही ललकारते हुए बदमाशों को पीछा कर लिए। लोगों से घिरता देखकर घबराए बदमाश जल्दबाजी में अपनी बाइक को वहीं छोड़कर पैदल ही खेतों के रास्ते से भाग निकले। पहुंची पुलिस ने बाइक को जब्त कर थाने ले आई। पीड़ित ने इस संबंध में अज्ञात युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर तहरीर दी।