{"_id":"5b3d133e4f1c1b0b278b4878","slug":"41530729278-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरी पर कब्जा कर रहे दबंगों को खदेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोखरी पर कब्जा कर रहे दबंगों को खदेड़ा
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। क्षेत्र के मूंगमास गांव में मंगलवार की रात कुछ दबंगों द्वारा जबरदस्ती गांव सभा की सार्वजनिक पोखरी को पाट अवैध निर्माण किया जा रहा था। इस बात की शिकायत तत्काल रात में ही सिविल कोर्ट के अधिवक्ता ने जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को अवगत कराकर कार्य को रुकवा दिया। इससे खिन्न दबंगो ने उक्त अधिवक्ता की दीवार को क्षतिग्रस्त करते हुए जानमाल की धमकी दी है। पीड़ित अधिवक्ता ने अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल को प्रार्थना पत्र दिया है। मामले की गंभीरता को देख अपर आयुक्त ने जिलाधिकारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
कोपागंज थाना क्षेत्र के मूंगमास गांव में मंगलवार की रात कुछ दबंगों द्वारा गांव में स्थित सार्वजानिक पोखरी संख्या 627 को पाट कर कब्जा करते हुए अवैध निर्माण किया जा रहा था। जबकि उक्त पोखरी में लगभग पचासों घरों का गंदा पानी गिरता है। इस बात की जैसे भनक सिविल कोर्ट के अधिवक्ता धनजय राय को हुई तो उन्होंने तत्काल जिलाधिकारी, एसडीएम घोसी तथा कोपागंज पुलिस को दिया। अधिकारियों के निर्देश पर पहुंची कोपागंज पुलिस ने रात में ही दबंगों को खदेड़ते हुए कार्य को बंद करा दिया। इस बात से खिन्न दबंगों ने पास में स्थित अधिवक्ता के दीवार को क्षतिग्रस्त करते हुए जानमाल की धमकी दी। अधिवक्ता ने अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल को प्रार्थना पत्र दिया। मामले की गंभीरता को देख अपर आयुक्त ने जिलाधिकारी को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।