{"_id":"5b2d42144f1c1bf76e8b99d3","slug":"41529692692-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम तोड़ने को लेकर दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आम तोड़ने को लेकर दो पक्ष भिड़े
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम समाउद्दीनपुर में पेड़ से आम तोड़ने की बात को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें नौ लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष के लोगों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
थाना क्षेत्र के ग्राम समाउद्दीनपुर की रहने वाली मंती देवी पत्नी गुड्डू पासवान गाँव के बाहर स्थित आम के बागीचे में आम की रखवाली कर रहीं थी। इस बीच गांव का ही अमरनाथ राम का 8 वर्षीय लड़का बागीचे में चला गया। उसने आम के पेड़ पर ईंट चला दिया। इसकी शिकायत जब मंती के पुत्र देवेंद्र पासवान ने अमरनाथ से की तो इसे लेकर दोनों में कहा सुनी होने लगी देखते देखते दोनों पक्ष के लोग इकट्ठा हो गये और लाठी डंडे चलने लगे। इसमें एक पक्ष से अमरनाथ (48 ), मिंटू (25) , सोनू (24 ) और राजपाल (18 ) तथा दूसरे पक्ष से देवेंद्र (25 ), नीरज (16 ), तारा देवी (32 ), सुनीता देवी (30 ), रीना (30 ) घायल हो गए। दोनों पक्ष के लोगों ने थाने में तहरीर दी है ।