फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Truck hits bike, youth dies in accident

Gurugram News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत

Wed, 16 Sep 2026 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Truck hits bike, youth dies in accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोहना। कस्बे में बुधवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के भाई शरफू की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ सोहना सिटी थाने में सड़क हादसे में मौत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
मृतक युवक की पहचान शौकीन निवासी सोहना ढाणी के रूप में हुई है। वह सोहना ढाणी में मीट बिक्री का व्यापार करता था। मृतक के भाई शरफू ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह करीब 9.45 बजे कस्बे में विशाल मेगा मार्ट के सामने पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सोहना के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी हरिओम ने बताया कि मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी व ट्रक की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही ट्रक चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed